जनसंचार माध्यमों में हिंदी भाषा का योगदान
डॉ. अमित कुमार गुप्ता, हिंदी विभाग, अतिथि व्याख्याता, स्व. लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी, छत्तीसगढ़.
Published Date: 29 April 2025
DOI: https://doi.org/10.64127/Shodhpith.2025v1i2005
Issue: Vol. 1 ★ Issue 2 ★ March-April 2025
Published Paper PDF: Click here
Abstract:

हिंदी भाषा भारत की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में प्रमुख स्थान रखती है। जनसंचार माध्यमों दृ जैसे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया एवं सोशल मीडिया दृ में हिंदी का योगदान अत्यंत प्रभावशाली रहा है। हिंदी ने जनसामान्य से संवाद स्थापित करने, जनमत निर्माण करने, तथा सामाजिक, सांस्कृतिक व रा जनीतिक चेतना फैलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रिंट मीडिया में हिंदी समाचार पत्रों जैसे दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, राजस्थान पत्रिका आदि ने ग्रामीण और शहरी दोनों वर्गों को जोड़ने में उल्लेखनीय कार्य किया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में हिंदी चौनलों जैसे आज तक, एनडीटीवी इंडिया, ज़ी न्यूज़ ने समाचार, मनोरंजन और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक पहुँच बनाई है। वहीं डिजिटल मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स (जैसे फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर) पर हिंदी कंटेंट की खपत निरंतर बढ़ रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हिंदी अब तकनीकी माध्यमों में भी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही है। हिंदी भाषा के सरल और जनमानस के अनुकूल स्वरूप ने इसे जनसंच ार का प्रभावी माध्यम बना दिया है। यह भाषा न केवल भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त साधन है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोकतांत्रिक संवाद का भी आधार बनी हुई है। वर्तमान डिजिटल युग में हिंदी की उपस्थिति ने यह प्रमाणित कर दिया है कि यह भाषा केवल साहित्य तक सीमित नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन का भी माध्यम बन चुकी है।

Keywords: हिंदी भाषा, जनसंचार माध्यम, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया, सामाजिक चेतना, जनमत निर्माण, सोशल मीडिया, सांस्कृतिक संवाद, लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति.